हरदोई: कंपनी के मालिक से कर्मचारी ने ही मांगी 20 लाख की रंगदारी

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के संडीला में फैक्ट्री के मालिक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक को सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उसके पास से एक तमंचा कारतूस व मोबाइल और दो सिम कार्ड भी पुलिस ने बरामद किए हैं जिनका डर दिखाकर उसने रंगदारी मांगी थी। गिरफ्तार युवक कंपनी का ही कर्मचारी कृष्ण कुमार निकला। उसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Twenty lakhs ransom demanded by employee of company in Hardoi

मामला संडीला कोतवाली इलाके का है। यहां तहसील के औद्योगिक क्षेत्र स्थित वाइब्रेंट लैमिनेट्स फैक्ट्री के मालिक से गुरुवार को 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। युवक द्वारा कर्मचारी के मोबाइल पर फोन और वाट्सएप के माध्यम से यह मांग की गई थी।

गुरुवार की शाम कंपनी के कर्मचारी केशव के फोन पर कॉल आयी। कहा गया कि अपने मालिक से बात कराने के लिए लेकिन कर्मचारी ने मना कर दिया। उसके बाद कंपनी के अधिकारी मान सिंह के पास फोन आया जिसमें अज्ञात युवक ने बीस लाख रुपये दो दिन में पहुंचाने के लिए कहा। इस धमकी से परेशान होकर अधिकारी ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तफ्तीश में युवक कंपनी का ही कर्मचारी निकला जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+