मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे तीन दोस्त, रास्ते में हुआ खौफनाक हादसा, तीनों की मौत

हरदोई। यूपी के हरदोई के कासिमपुर इलाके में गंगा स्नान करके वापस लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सण्डीला सीएचसी भेजा। वहीं सण्डीला सीएचसी पहुंचे परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया।

three man died after roadways bus hits them

सण्डीला कोतवाली क्षेत्र के आशू सराय पुलिया के पास सर्वेश रहता था और सटरिंग की ठेकेदारी का काम करता था। उसके साथ विनोद व सुभाष भी सटरिंग का काम करते थे। रविवार शाम सात बजे तीनों एक बाइक से गंगा स्नान करने मल्लावा गए थे, जहां से सुबह गंगा स्नान करके सुनसीनाथ मन्दिर में तीनों ने दर्शन किये। सर्वेश अपने घर होकर साथियों के साथ वापस सण्डीला लौट रहा था।

three man died after roadways bus hits them

कासिमपुर थाना छेत्र के सण्डीला गौसगंज रोड के मेढ़वा पुलिया के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सर्वेश व विनोद की मौके पर मौत हो गयी और सुभाष घायल हो गया। घटना के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर गौसगंज चौकी इंचार्ज ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सण्डीला सीएचसी व घायल को ट्रामा सेंटर भेजा, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस पंचनामा व पोस्टमॉर्टम करके कार्रवाई में जुटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+