हरदोई: सड़क किनारे बैठे दोस्तों पर पलटी पिकअप, तीन की दर्दनाक मौत
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पटल गया। इस हादसे में सड़क किनारे बैठे तीन दोस्तों समेत पांच लोग उसके नीचे दब गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

मामला बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जफरपुर गांव का है। गांव निवासी आकाश, शाहरुख व सूरज आपस में दोस्त थे। तीनों बेरोजगार थे। पिता के साथ खेतीबाड़ी में हांथ बंटाते थे। रविवार सुबह तीनों दौड़ने गए थे। सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर दौड़ने के बाद थकान होने पर तीनों युवक राजघाट जाने वाले मार्ग किनारे बैठ गए। वहां पर कुछ किसान मक्के के खेत की रखवाली करने के लिए बैठे थे। इसी दौरान बिलग्राम से कन्नौज की ओर भूसा लादकर जा रहा एक लोडर तेज रफ्तार में बेकाबू हो गया। उसकी चपेट में सड़क किनारे बैठे लोग आ गए।

इसके बाद तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सूरज, आकाश और शाहरुख की मौत हो जबकि जफरपुर गांव के ही नसीम, अतुल, तरुण, सुनील घायल हो गए। लोडर चालक दुर्घटना के बाद भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर इंसपेक्टर अमरजीत सिंह, एसआई दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सभी को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर नसीम व अतुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications