हरदोई: युवक को किडनैप कर मांगी 50 लाख की फिरौती, मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार

Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई में माधौगंज थाना इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश गोली से लगने से घायल हो गया। पुलिस ने 50 लाख रुपए की फिरौती के लिए शाहजहांपुर से अपहरण कर लाए गए युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

three criminal arrested encounter in hardoi

धोखे से अपने साथ ले गए, फिर मांगी 50 लाख की फिरौती

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जनपद शाहजहांपुर के ग्राम चिनोर थाना सदर कोतवाली निवासी विपिन 22 पुत्र खुशीराम का 21 फरवरी के दिन 1 बजे उसकी मिठाई की दुकान से मिठाई बनवाने की बात कहकर कुछ लोग बाइक पर ले गए थे।बदमाशों ने हरदोई बाइपास पर उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाशों ने विपिन के मोबाइल से उसके पिता से 50 लाख की फिरौती मांगी और न देने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी।

three criminal arrested encounter in hardoi

मुठभेड़ में तीन बदमाश अरेस्ट, एक घायल

अपहरण की सूचना से ही हड़कंप मच गया और इसी की तलाश के लिए दोनों जनपदों की पुलिस तलाश में जुटी थी। शनिवार को थाना माधौगंज क्षेत्र के गांव बढ़नवा में वन विभाग के जंगल में पुलिस को बदमाशों के होने की जानकारी हुई। माधोगंज थानाध्यक्ष अमित भदौरिया, मल्लावां के इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी, बिलग्राम इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह की टीम ने वन विभाग के जंगल को चारों ओर से घेर लिया। चारों तरफ से घिरे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश धर्मपाल 35 पुत्र मकरन्द निवासी तहरापुर थाना कांठ जिला शाहजहांपुर घायल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+