मां के दो बेटे हमेशा के लिए बिछड़ गए, परिवार के तीन लड़कों की एक साथ मौत

हरदोई। यूपी के हरदोई के सुरसा थाना इलाके में तालाब में 2 भाइयों समेत 3 किशोरों की डूबकर मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत होने पर परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

three brothers drowned in the pond

मामला सुरसा थाना इलाके के पचकोहरा गांव का है। यहां के रहने वाले राधेश्याम के दो पुत्र कन्हैया 14 व अनुज 9 अपने परिवार के ही गोपी 15 पुत्र आनन्द तिवारी के साथ गांव के बाहर गड्ढे जैसे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। तीनों नहाते-नहाते अचानक डूबने लगे। हालांकि वहां आसपास लोग मौजूद थे तो उन्होंने सोचा कि तीनों नहा रहे हैं लेकिन जैसे ही लगा कि तीनों डूब रहे हैं तो अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने चिल्लाते हुए दौड़कर तीनों को तालाब से बाहर निकाला।

three brothers drowned in the pond

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और लोग तालाब के पास एकत्रित हो गए। सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं गांव में भी मातम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+