हरदोई: चेकिंग के दौरान धरे गए चाचा-भतीजे, आठ डिब्बों में संदिग्ध विस्फोटक बरामद

Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई में उस समय हड़कंप मच गया जब चेकिंग के दौरान चाचा भतीजे के पास से अवैध असलहों के जखीरे के साथ ही 8 कंटेनर बरामद किए गए। कंटेनर में विस्फोटक होने के चलते पुलिस ने आर्मी हेड क्वॉर्टर को सूचना भेज दी है। सेना का बम निरोधक दस्ता पूरे मामले की जांच करेगा। वहीं, कंटेनर के आसपास पानी रखकर उसे सुरक्षित कर लिया गया है। अब बम निरोधक दस्ते की जांच के बाद स्थिति साफ हो सकेगी कि संदिग्ध व्यक्ति के पास से पकड़े कंटेनर कहां से और किस उद्देश्य के साथ लाए गए थे।

suspected explosive found in hardoi

रूटीन चेकिंग के दौरान हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कोतवाली बेनीगंज इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब कोतवाली इलाके के मल्लेपुर गांव के रहने वाले अंगद सिंह व उसके भतीजे वीर सिंह को पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।इनके पास से एक बंदूक और एक तमंचा अद्धी बरामद हुआ। पुलिस ने जब उसके केंपस की तलाशी ली तो पुलिस भी हैरान रह गई, क्योंकि घर के अंदर 8 कंटेनर बरामद किए गए हैं, जिनके अंदर विस्फोटक रखा गया है।

suspected explosive found in hardoi

सेना का बम निरोधक दस्ता करेगा जांच

घर से बैट्री विस्फोटक होने के चलते पुलिस ने आर्मी हेड क्वॉर्टर को मामले की सूचना दी है।एसपी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक अब सेना का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच करेगा। फिलहाल, ऐहतिहात के तौर पर कंटेनर के अंदर विस्फोटक में पानी डालकर आसपास पानी रखवा दिया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस विस्फोटक को क्यों और किस उद्देश्य के साथ लाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+