अस्पताल के पास कचरे के ढेर में लोगों ने पड़ा देखा बच्चे का शव, कुत्ते नोंच रहे थे उसे

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मां डिलीवरी के बाद नवजात शिशु को फेंककर चली गई। इसके बाद अस्पताल के बाहर पड़े नवजात के शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच डाला। वहीं इलाज के लिए आए लोगों की नजर क्षत-विक्षत शव पर पड़ी जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

stray dogs biting infant body found near the hospital

मामला पंडित रामदयाल त्रिवेदी जिला अस्पताल का है। यहां अस्पताल के गेट पर कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव मिला जिसको कुत्ते नोंच रहे थे। जैसे ही मामले की जानकारी लोगों को हुई तो भीड़ लग गई और सूचना पुलिस को दी गयी।

सूचना पाकर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सीओ हरियावां शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया है। वहीं एक के बाद एक लगातार नवजात शवों ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग यह नहीं समझ पा रहे कि आखिर शहर में नवजात शवों को फेंकने का काम कौन कर रहा है। लेकिन शव मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि क्षेत्र में अवैध गर्भपात कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+