बीएसए ऑफिस में होती रही जूतों से मारधाड़, वीडियो वायरल के बाद अब अधिकारियों पर आई शामत
Hardoi news, हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बीएसए ऑफिस में अधिकारियों के बीच हुए जूता प्रकरण पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सख्त रुख अपनाया है। देर रात शहर कोतवाली में एसडीआई सुशील कन्नौजिया डीआई राकेश पांडेय पर मामला दर्ज हुआ है।

इस मामले में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए कार्रवाई की है। हालांकि बीएसए ने अपने कार्यालय में इस तरह के किसी भी विवाद के होने की बात से इनकार किया था। बीएसए कार्यालय में हुए विवाद का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की करतूत बेनकाब हो गई।

बताया जा रहा है कि ब्लॉक के स्कूलों से अवैध तरीके से वसूले गए रुपयों को लेकर दोनों शिक्षा अधिकारियों में विवाद हो गया था जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने डीआई की जूतों से पिटाई कर दी। यह सब कारनामा बीएसए व कई अन्य खंड शिक्षा अधिकारियों के सामने हुआ। घटनाक्रम के बारे में बीएसए के सफेद झूठ ने अराजकता में उनकी भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।हालांकि प्रशासनिक निर्देश पर बीती रात कोतवाली पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया और उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications