UP : चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने का लिया था जिम्मा, हार के 5वें दिन कार्यकर्ता ने इस वजह से दे दी जान

हरदोई, 16 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बूथ हारने के बाद यूपी के हरदोई में एक सपा कार्यकर्ता ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इलाके के लोग हार के बाद सपा कार्यकर्ता को लगातार चिढ़ा रहे थे। आहत होकर सपा कार्यकर्ता ने सुसाइड कर लिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। इस मामले में इंस्पेक्टर सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि घटना के वक्त देवेंद्र दूसरी मंजिल पर कमरे में अकेले थे। 315 बोर के तमंचे से उन्होंने खुद को गोली मारी है। परिजनों की तहरीर के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सपा कार्यकर्ता ने दी जान

सपा कार्यकर्ता ने दी जान

मामला माधौगंज कस्बे का है। ग्राम गौरा निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र कुमार यादव उर्फ बल्लू सपा कार्यकर्ता थे। मंगलवार की दोपहर देवेंद्र के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि देवेंद्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

सपा प्रत्याशी को गांव से जिताने का लिया था जिम्मा, मिली हार

सपा प्रत्याशी को गांव से जिताने का लिया था जिम्मा, मिली हार

घटना के बाद परिजन चुप्पी साधे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवेंद्र ने विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को गांव से जिताने का जिम्मा लिया था, जबकि प्रत्याशी बूथ हार गए। इस वजह से लोग उन्हें चिढ़ा रहे थे। परेशान होकर देवेंद्र ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

देवेंद्र खेती किसानी करता था। परिवार में पत्नी संगीता के अलावा तीन बच्चे हैं। इस मामले में माधौगंज इंस्पेक्टर सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि घटना के वक्त देवेंद्र दूसरी मंजिल पर कमरे में अकेले थे। उन्होंने तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+