पीएम मोदी की फोटो एडिट कर फेसबुक पर डाली अभद्र पोस्ट, केस दर्ज

Hardoi News, हरदोई। यूपी के हरदोई में एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट करते हुए एक फोटो फेसबुक पर अपलोड की है। इसको लेकर भाजपाइयों में आक्रोश देखने को मिला। युवक के विरुद्ध शहर कोतवाली में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है।

Obscene FB post of PM Modi in Hardoi

आजकल सोशल मीडिया पर तमाम तरीके की अभद्र पोस्ट डाले जाने का जैसे चलन हो गया। हालांकि ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज हो जाती है लेकिन फिर भी लोग सुधरने का नाम नही ले रहे हैं। हरदोई के दीपू यादव ने भी एक सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक महिला के साथ अभद्र पोस्ट को फेसबुक वॉल पर डाल दिया। इसको लेकर क्षेत्र के भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया।

Obscene FB post of PM Modi in Hardoi

हरदोई के नगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा दिलीप सिंह ने कोतवाली सदर में लिखित शिकायत पत्र में कार्रवाई किए जाने की बात कही। उनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के लिए अभद्र पोस्ट करना गैरकानूनी है। उनके लिए ऐसी पोस्ट करना अशोभनीय है। इस मामले में एएसपी ज्ञानजय सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+