हरदोई: बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे लोग हुए दर्दनाक हादसे का शिकार, 5 की मौत
Hardoi news, हरदोई। हरदोई। यूपी के हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरगावां में ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे 5 की मौत हो गयी और 29 लोग घायल हो गए। मुंडन संस्कार से लौट रहे लोगों के साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल के लिए भेजा गया। घटना से घर में मातम का माहौल है।

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ओदरा पचलाई निवासी हरीशचंद्र के बेटे अंश का मुंडन संस्कार था जिसको सम्पन्न कराने के लिए रिश्तेदार, गांव की महिलाएं, बच्चे व अन्य लोग पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्लही घाट गए थे। जहां से मुंडन संस्कार कराकर यह लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस अपने घर जा रहे थे।
हरदोई लोकसभा क्षेत्र के बारे में जानिए
वापस आते समय कोतवाली देहात इलाके के बरगावां के पास बाइक सवार को बचाने में ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 4 महिला व एक बच्ची समेत 5 की मौत हो गई तथा 29 लोग घायल हो गए। मृतकों में उषा 35 पत्नी श्यामा कुमार और पुत्री सुधांशी 7 की पहचान हो गई है। शेष की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना से कोहराम मचा है और मुंडन की खुशियां मातम में बदल गयी। हादसे की जानकारी पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।












Click it and Unblock the Notifications