OMG! 12 घंटे तक मुंह के बल मिट्टी में दफन रहा युवक, फिर...
Hardoi News: हरदोई। 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'। इस कहावत को साकार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सामने आई है। यहां बाइक सवार एक युवक हादसे के बाद उछलकर सड़क किसाने गहरे में गड्ढे में सिर के बल जा गिरा। युवक रातभर उसी गड्ढे में उल्टा पड़ा रहा। सुबह जब लोगों ने गड्ढे में युवक के पैर ऊपर उठे देखे तो दंग रह गए। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गड्ढे से निकलवाकर उसे अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह हैरान रह गया। अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह ने बताया कि युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। युवक के होश में आने के बाद उससे पूछताछ के बाद पता चलेगा कि यह हादसा कैसे हुआ।

बाइक से उछलकर गड्ढे में सिर के बल गिरा युवक
जानकारी के मुताबिक, अरवल थाना क्षेत्र के जहनियापुर गांव में रहने वाला अवनीश पुत्र रामेंद्र हरदोई में सिलाई का काम करता है। बीते रविवार की शाम करीब सात बजे वह हरदोई से बाइक से अपने घर आ रहा था। वह बाइक से हरपालपुर थाना क्षेत्र के इकनोरा गांव के पास पहुंचा ही था कि तभी कटरा विल्हौर हाइवे के पास उसकी बाइक का अगला पहिया गड्ढे में पड़ा और वह उछलकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में सिर के बल गिर गया।

12 घंटे तक मुंह के बल गड्ढे में उल्टा पड़ा रहा युवक
गड्ढे में गिरने के बाद अवनीश का पूरा शरीर जमीन के अंदर गड्ढे में चला गया। वह उसी अवस्था में सुबह तक करीब 12 घंटे वहीं पड़ा रहा। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने युवक के पैर देखे तो हैरान रह गए। ग्रामीणों ने उसे निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन जब सफल नहीं हुए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गड्ढे के आसपास मिट्टी खोदनी शुरू की और दो घंटे बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

होश में आने पर पुलिस करेगी पूछताछ
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह ने बताया कि युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि युवक के होश में आने के बाद उससे पूछताछ के बाद पता चलेगा कि यह हादसा कैसे हुआ। बता दें, यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग हैरान हैं कि 12 घंटे तक गड्ढे में मिट्टी में दफन रहने के बाद बावजूद युवक की जान बच गई।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications