हरदोई: 7 साल से लिव इन में रह रहे शख्स ने की महिला की हत्या, गिरफ्तार

Recommended Video

    युवक ने पड़ोसी पर लगाया पत्नी की हत्या का आरोप, सच्चाई जानने पर उड़े होश

    हरदोई। कोतवाली बेनीगंज इलाके में मामूली विवाद के बाद शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल डंडा भी बरामद कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

    man arrested for killing wife in hardoi


    क्या है पूरा मामला

    एएसपी त्रिगुण बिसेन ने बताया कि बेनीगंज के अल्हौआ गांव के रहने वाले श्रीकृष्ण लगभग छह साल पहले कलावती को साथ लाया था। दोनों शादी के बिना सहमति से पति-पत्नी की तरह रहते थे और उनके दो बच्चे भी हैं। 31 अगस्त की रात गांव में दधि उत्सव आयोजन देखने गया था, जहां से देर रात वापस होने पर उसने कलावती से खाना मांगा। खाना देने पर कहासुनी होने लगी तो श्रीकृष्ण ने पास में पड़े डंडे को उठाकर उसके सिर पर मार दिया। डंडे में निकली नोंक कलावती के सिर में घुसने से खून बहने लगा। घायल हालत में कलावती घर के बाहर भागी तो उसने पीछा किया।

    साड़ी से गला कस कर की हत्या

    एएसपी के अनुसार, इसके बाद उसने उसकी साड़ी से कलावती के गले को कस दिया। मौत होने का विश्वास होने पर लाश को बेचेलाल के मक्के के खेत मे छोड़कर रात में घर पर आकर लेट गया। फिर विरोधी को कलावती की हत्या के आरोप में फंसाने की नीयत से अपनी पुत्री को खुद की गढ़ी कहानी सिखाकर कोतवाली पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक ने कोतवाली पहुंचकर श्रीकृष्ण को लेकर अल्हौआ गांव जाकर उसकी निशांदेही पर मक्के के खेत में पड़ी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की थी। इस मामले में उसके पति को आलाकत्ल डंडे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+