राहुल नहीं ये तो इरफान है...पता चला तो लड़की ने बना ली दूरी, फोटो की वायरल, बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Hardoi News: रॉन नंबर से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक लड़की की दोस्ती राहुल उर्फ इरफान नाम के शख्स से हो गई। दोनों के बीतचीत होने लगी और नौबत शादी तक पहुंच गई। लेकिन, जब लड़की को अपने प्रेमी राहुल के असली नाम और धर्म के बारे पता चला तो उसने उससे दूरी बना ली।

पीड़ित लड़की आरोप है कि राहुल उर्फ इरफान से जब उसने बात करने और शादी करने से मना कर दिया तो उसने मारपीट और गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाने लगा। हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, इरफान से पीछा छुड़ाने के लिए युवती के पिता ने उसका रिश्ता किसी दूसरी जगह तय कर दिया।

Hardoi News

जैसे ही इस बात की जानकारी इरफान को चली तो उसने युवती की फोटो वायरल कर रिश्ता तुड़वा दिया। खबर के मुताबिक, आरोपी इरफान की इस हरकत का जब युवती और उसके पिता ने विरोध किया तो इरफान ने युवती के पिता पर हमला कर दिया। वहीं, अब युवती के पिता ने इरफान के खिलाफ रहीमाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता हरदोई के बेनीजगंज की रहने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक, पीड़िता के मोबाइल फोन पर दो साल पहले एक रॉग नंबर आय़ा था। कॉल रहीमाबाद शाहीखेड़ा निवासी इरफान ने की थी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस दौरान इरफान ने अपनी पहचान छिपाते हुए अपना नाम राहुल बताया था।

इसके बाद बातचीत शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। राहुल उर्फ इरफान ने युवती से शादी करने की बात कही, जिसके लिए युवती भी तैयार थी। लेकिन, युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए, युवती के परिवार वालों ने इस रिश्ते के लिए हामी नहीं भरी।

बेटी के अन्जान बॉयफ्रेंड से बात करने जानकरी मिलने पर पिता ने छानबीन शुरू की तो इरफान उर्फ राहुल की असलियत के बारे में पता चली। पिता से इरफान की हकीकत पता चलने पर युवती ने भी बात करना बंद कर दिया। जिस पर आरोपी ने युवती की फोटो वायरल करने की धमकी दी।

युवती के बातचीत बंद करने से इरफान तैश में आ गया। खबर के मुताबिक, इस दौरान इरफान को युवती की सहेलियों से पता चला कि उसकी शादी कही और तय हो गई है। यह बात पता चलने पर आरोपी ने युवती की फोटो वायरल कर दी। युवती के मंगेतर के पास भी यह फोटो पहुंची। जिसकी वजह से रिश्ता टूट गया।

इरफान की इस हरकत पर युवती के पिता रहीमाबाद शाहीखेड़ा पहुंचे। जहां आरोपी के परिवार ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों की मदद से युवती के पिता किसी तरह से बच कर कोतवाली पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि इरफान ने युवती पर धर्म बदलने का दबाव भी डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+