नाले की सफाई के दौरान चलाया फावड़ा, जो निकला उसे देखने के लिए जुटी भीड़

हरदोई। यूपी में हरदोई के बिलग्राम में बच्चे को जन्म देने के बाद नाले में फेंक दिया गया। नगरपालिका कर्मियों ने जब देखा तो शव को जमीन में दफन कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Infant body found in drain

हरदोई में एक बार फिर अमानवीय तस्वीर सामने आई है। यहां के कस्बा बिलग्राम में जन्मे बच्चे को कोई बहते नाले में फेंक गया। सुबह जब नाले की सफाई नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कर रहे थे तो वो फावड़े में आ गया। नवजात की सूचना पर आस-पास भीड़ लग गई।

Infant body found in drain

सफाई कर्मचारियों ने बिना पुलिस को सूचना दिए नवजात के शव को गड्ढे में दफन कर दिया। पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस ने नवजात का शव जमीन से निकलवाकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लिया गया है, मामले में जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+