हरदोई: घर के अंदर सो रहे पति-पत्नी की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी

हरदोई: घर के अंदर सो रहे पति-पत्नी की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी

हरदोई, 28 सितंबर: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर के अंदर सो रहे दंपति की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। वहीं इस दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

husband and wife life lost in hardoi

यह वारदात हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम काईमऊ में हुई है। गांव निवासी रिटायर्ड होमगार्ड संतराम (60) खेतीबाड़ी करते थे। संतराम के परिवार में उनकी 55 वर्षीय पत्नी कैलाशा और दो बेटे कल्लू व कमल हैं। कल्लू और कमल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। संतराम अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रहते थे। बुधवार सुबह संतराम उनकी पत्नी कैलाशा का रक्त रंजिश शव उनके घर में ही पड़ा मिला।

संतराम के भाई सियाराम जैसे ही उनके घर पहुंचे और दरवाजा किसी तरह खोल कर घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा रक्तरंजित अवस्था में दोनों की लाश पड़ी थी। इस दोहरा हत्याकांड की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई तमाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना के बाद एसपी, एडिशनल एसपी और सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर हत्या की वारदात से संबंधित साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है।

दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने तीन टीम गठित की हैं जो हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारों की तलाश में जुटी है। फिलहाल आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस हत्याकांड के पीछे किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है, पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है। इस बारे में मृतक के भाई सियाराम का कहना है कि रिटायर्ड होमगार्ड संतराम और उनकी पत्नी गांव में अकेले मकान में रहते थे, जबकि उनका बेटा विमल और कमल दिल्ली में रहकर काम करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+