72 साल की मां का गला काटकर अलग करने वाले बेटे को हरदोई पुलिस ने दबोचा, वीडियो

Uttar pradesh news, हरदोई। अपनी मां का गला काटकर हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को हरदोई की कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल की गई आरी को भी बरामद किया है। पकड़ में आने के बाद आरोपी बेटे ने अपना जुर्म कुबूला है कि मां ने उसे उसके नशे के लिए रुपए नहीं दिए थे, इसी पर आरी से मां की गर्दन काटकर अलग कर दी थी। इसके बाद बड़े भाई के घर लौटने पर फरार हो गया था।

Hardoi : police arrest Killer son, who was brutally killed his 72 year-old mother

72 साल की बूढ़ी मां की आरी से गर्दन काटी थी
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने हत्यारोपी के बारे में खुलासा करते हुए बताय कि युवक के पास से कुछ रुपये, चाबियां आदि बरामद हुई हैं। उसे जेल भेज दिया गया है। उसने नशे के लिए पैसे न देने पर माँ की हत्या की थी। बकौल एसपी, इस हत्यारे की पहचान नन्हेलाल निवासी इटौली थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। बुधवार को नन्हेलाल ने अपनी ही 72 वर्षीय माँ रामवती की लोहा काटने वाली आरी से दिन दहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी थी और भाग निकला था। उसने सुबह करीब नौ बजे के समय तब हत्या की थी जब परिवार के लोग खेत पर और कुछ लोग बाहर थे।

Hardoi : police arrest Killer son, who was brutally killed his 72 year-old mother

एसपी ने आगे बताया कि नन्हेलाल के बड़े भाई की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ था। तभी से नन्हेलाल की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। मुखबिर से सिपाहियों को सूचना मिली कि नन्हेलाल एक रेलवे स्टेशन के बाहर मौजूद है। तभी सिपाहियों ने उसे जा दबोचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+