हरदोई में कोरोना प्रोटोकॉल की सीख देने शादी में गए थे दरोगा जी, खुद करने लगे बदतमीजी

हरदोई, मई 16: शादी समारोह जैसे कार्यक्रम में कोरोना वायरस गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी यूपी पुलिस को दी गई है। लेकिन कई जगह इस अधिकार का पुलिसकर्मी गलत इस्तेमाल कर रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामना आया है। यहां एक शादी में समारोह में पहुंचकर बिना मास्क लगाए दरोगा ने लोगों से जमकर अभद्रता की। इस दौरान किसी ने दरोगा की इस हरकत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसपर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया।

Hardoi News: SI Sunny Chaudhary suspends for misbehavior with people in marriage

ये मामला हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के इछनापुर गांव है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इछनापुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में तैनात एसआई सनी चौधरी गुरुवार रात नशे की हालत में पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। बिना मास्क लगाए पहुंचे एसआई ने घर के अंदर घुसने के बाद कोविड का अनुपालन न कराए जाने की बात कहते हुए महिलाओं व वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की।

इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दारोगा जी का पारा चढ़ गया। एसआई उन्हें गालियां देने लगा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। इधर शादी में एसआई द्वारा लोगों से बदसलूकी किए जाने का मामला संज्ञान में आने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपी व पुलिस जीप को घेर कर विरोध शुरू कर दिया। शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने व शिकायत पर एसपी अनुराग वत्स ने आरोपी एसआई सनी चौधरी को निलंबित कर दिया है। साथ ही, एसपी ने सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच सौंपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+