Hardoi: आठ महीने से लापता थी किशोरी, अब पुलिस को मिला उसका कंकाल

Hardoi: आठ महीने से लापता थी किशोरी, अब पुलिस को मिला उसका कंकाल

हरदोई, 16 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से है। यहां पिछले आठ महीने से लापता किशोरी की तलाश कर रही पुलिस को उसका कंकाल मिला है। फॉरेंसिक विभाग ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तो वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया एक शख्स किशोरी का प्रेमी और दूसरा शख्स प्रेमी का पिता है। पुलिस ने पिता-पुत्र की निशानदेही पर गड्ढा खोदकर किशोरी के शव को बरामद किया है।

Hardoi News: Remains of a girl missing for eight months were found

क्या है पूरा मामला
यह मामला हरदोई जिले के थाना कासिमपुर इलाके के गाजीउद्दीनपुर गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, बीते 18 फरवरी को इसी गांव के रहने वाले राजू ने अपनी 17 वर्षीय बेटी ज्योति के गायब होने की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की। लेकिन, पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। मामले के खुलासे में जुटी पुलिस ने करीब 8 माह बाद शक के आधार पर गांव के ही रहने वाले राहुल नाम के युवक से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

ज्योति बना रही थी शादी का दबाव
पुलिस के मुताबिक, ज्योति और राहुल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच बातचीत होती थी। ज्योति राहुल पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लिहाजा छुटकारा पाने के लिए राहुल और उसके पिता ठाकुर प्रसाद ने प्लान बनाया और ज्योति को बहाने से गांव के बाहर बुलाया। वहीं पर बाप और बेटे ने ज्योति का गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों ने गांव के बाहर नाले में गड्ढा खोदकर उसके शव को दफन कर दिया।

क्या कहा पुलिस ने
पुलिस ने राहुल और उसके पिता ठाकुर प्रसाद की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाया गया। तो वहां से ज्योति का कंकाल और दो सिम बरामद हुए। पुलिस को ज्योति के कपड़े भी वहीं पर मिले, जिन्हें ज्योति के माता पिता ने पहचान लिया। एसपी ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड केस था। किसी को शक भी नहीं था कि राहुल ऐसा कर सकता है, लेकिन विवेचनाधिकारी ने सूझबूझ से न केवल पूरे मामले का राजफाश किया बल्कि निर्दोष को जेल जाने से भी बचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+