Hardoi: जब दूल्हा उपहार में नहीं लाया गले का हार तो दुल्हन ने लौटा दी बारात, पुलिस के भी छूटे पसीने
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हर किसी को हैरान कर देगा। निकाह की रस्मों के बीच दुल्हन ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा गिफ्ट में गले का हार लेकर नहीं आया था। हार का मामला दूल्हे के गर्दन पर तलवार की तरह लटक गया। मामले में घंटों चली पंचायत के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो दूल्हा समेत पूरी बारात उल्टे पैर लौटने को मजबूर हो गई। पूरा मामला हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हांस बरौली गांव का है।
दुल्हन के लिए गले का हार न लाना दूल्हे को पड़ा महंगा
मिली जानकारी के मुताबिक लखीमपुर-खीरी से हस्ते-खिलखिलाते दूल्हा जान बारात लेकर आये थे। बारातियों की आवभगत के बाद निकाह के लिए आगे का कार्यक्रम शुरू हुआ और निकाह की रस्में शुरू हुईं। जब दूल्हे पक्ष की तरफ से दुल्हन के लिए जेवर पेश किए गए तो उसमें गले का हार नही था। बस यहीं से शुरू हुआ विवाद चर्चा में चारो तरफ आग की तरह फैल गया। फिर क्या था, लड़की पक्ष की तरफ से औरतों में कानाफूसी शुरू हो गई। बात जब लड़की को पता चली कि उपहार में उसके लिए गले का हार नही आया है तो उसने निकाह करने से साफ मना कर दिया।

घर से लेकर कोतवाली तक की पंचायत से भी नहीं सुलझा मामला
उपहार में हार का विवाद तूल पकड़ता देख कई सलाहकार सामने आ गए और दिन भर चली पंचायत के बाद जब लड़की पक्ष वाले राजी नही हुए तो लड़के वालों ने बेनीगंज कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। मौके पर बेनीगंज पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। लड़की पक्ष को समझाने और दबाव बनाने के बावजूद भी जब लड़की निकाह करने को राजी नहीं हुई तो फिर बारात बिन दुल्हन के उल्टे पैर वापस लौटने को मजबूर हो गई।
Recommended Video

काफी समझाने के बावजूद शादी करने से मना
दरअसल पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लड़की को काफी समझाने के बावजूद शादी करने से मना कर दिया। जिसमें कुछ नहीं किया जा सकता। वहीं लड़की पक्ष वालों ने बताया कि लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक व अन्य चीजों की मांग की थी, जिसे खरीदा भी था लेकिन उनकी लड़की ने शादी से ही इनकार कर दिया है और उनका भी काफी खर्च भी हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications