Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दूल्हा नहीं लिख पाया अपना नाम तो दुल्हन बोली- इससे नहीं करूंगी शादी

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल, दुल्हन को पता चला कि दूल्हा कम पढ़ा-लिखा है तो उसने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन पक्ष को समझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन कोई बात नहीं बनी। दूल्हा बिना दुल्हन लिए वापस लौट गया। अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के लुकमानपुर गांव का है। लुकमानपुर में शाहजहांपुर के हुंडाल खेल से बरात आई थी। मंगलवार की शाम को बरात पहुंची और बरातियों का स्वागत होने के बाद द्वारचार का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया।

दुल्हन के पिता ने पूछा कितना पढ़े हो

दुल्हन के पिता ने पूछा कितना पढ़े हो

दुल्हन पक्ष ने बताया कि बुधवार की सुबह कलेवा के दौरान दूल्हे को मिले रुपए गिनने के लिए कहा गया तो दूल्हे ने संकोच के साथ रुपए उठा लिए, लेकिन रुपए गिन नहीं सका। तभी दुल्हन के पिता ने लड़के से पूछा कि तुम कितना पढ़े हो।

नहीं लिख पाया अपना नाम

नहीं लिख पाया अपना नाम

इस पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दुल्हन ने कहा कि वह अपना नाम लिख दे लेकिन दूल्हा अपना नाम भी नहीं लिख पाया। इसके बाद बात और बिगड़ गई। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने दहेज मांगने का आरोप लगाया और पुलिस बुला ली। पुलिस दूल्हा वैभव दीक्षित को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई, जहां पंचायत आयोजित की गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+