नरेश अग्रवाल बोले- आजम खान धरती का कलंक, सपा-बसपा कोढ़

Hardoi News, हरदोई। भाजपा नेता व पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी और बसपा पर तीखा हमला बोला है। नरेंश अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी और बसपा को कोढ़ बताया है। वहीं, सपा के कद्दावर नेता आजम खान को धरती का कलंक बताया है। उन्हें हिंदू-मुसलमान के अलावा कुछ सूझता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आजम खान को रामपुर में मुस्लमान ही चुनाव हरा देगा।

bjp leader Naresh agarwal attack on azam khan

नरेश अग्रवाल ने कहा कि देश मे भारतीय जनता पार्टी फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। साथ ही हरदोई की भी दोनों सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि जो चुनावी विश्लेषण करते है उन्हें बता दू कि 23 मई को उन्हें करारा झटका लगेगा। क्योंकि पीएम मोदी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। साथ ही हरदोई में जो पार्टी में रहकर भितराघात करने वाले है उनकी सूचना हाईकमान को है उन पर कार्रवाई होगी।

नरेश अग्रवाल ने कहा कि आज देश का दुर्भाग्य है कि राष्ट्रीय मुद्दे छोड़ विपक्ष ने गाली गलौज किया। कहा कि मैं चुनाव आयोग से मांग करते है कि भविष्य में इस तरह के मामलों में कार्रवाई करे। क्योंकि इससे विश्व मे छवि खराब होती है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा बसपा कोढ़ की तरह है और जब तक रहेंगे देश को बर्बाद ही करेंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ लूट के लिए गठबंधन बना है।

ममता बनर्जी को लेकर नरेश अग्रवाल ने कहा कि ममता बौखला गयी कमांड खो बैठी है। उनके किये का परिणाम दिख रहा आज पीएम दीदी कह रहे वह थप्पड़ मारने की बात कह रही ऐसे में उन्हें राजनीति से समाप्त हो जाना चाहिए। प्रियंका के बयान पर कहा कि राजनीति में प्रियंका ने शुरुआत की है इससे ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।

ये भी पढ़ें:- हरदोई सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+