रात में मां के साथ सोयी थी 7 साल की बच्ची, सुबह खेत में खून से लथपथ ​मिली लाश

Hardoi news, हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में सात साल की एक मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

7 year old girl child killed in uttar pradesh hardoi

रात में मां के साथ सोयी थी बच्ची

घटना हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र की है। गांव के बाहर एक सात साल की बच्ची की गला काटकर हत्या से सनसनी फैल गयी। जानकारी के मुताबिक, बच्ची रात में अपनी मां के साथ सो रही थी। सुबह करनपुर मतनी गांव के बाहर खेतों में उसकी खून से लथपथ शव मिला।

7 year old girl child killed in uttar pradesh hardoi

क्या कहती है पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। बच्ची की गला रेतकर निर्मम तरीके हत्या की गई थी। बच्ची की पहचान कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+