UP News: 28 साल का प्रेमी और 56 साल की प्रेमिका, पकड़े जाने पर युवक की बहनों ने की जमकर पिटाई

UP Hardoi News: यूपी के हरदोई जनपद से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हरदोई में 28 साल के एक युवक और 56 साल की महिला से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों घरवालों के चोरी छुपे मुलाकात करने लगे। घरवालों ने एक दिन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

56 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय युवक की सरेराह पिटाई होता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान लोगों ने मोबाइल में वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला और युवक का प्यार चर्चा में है।

28-year-old-lover-and-56-year-old-girlfriend-caught-in-hardoi-up

दरअसल, यह पूरा मामला हरदोई कोतवाली के एक इलाके का है। कोतवाली निवासी एक 28 वर्षीय युवक को 56 साल की महिला से प्यार हो गया। प्यार के बाद दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे से मुलाकात करते थे। इसकी जानकारी दोनों के घरवालों को नहीं थी।

बीते दिनों महिला ने युवक को मिलने के लिए बुलाया था। इसकी जानकारी युवक के बहनों को हो गई। युवक की बहनें भी उसका पीछा करते-करते महिला के पास पहुंच गईं। इस दौरान युवक और महिला जब बातचीत करने लगे तो युवक की बहनें वहां पहुंच गईं और दोनों की पिटाई करने लगीं।

युवक की बहनों द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके भाई को महिला ने प्रेम जाल में फंसा लिया है और उसका भाई कोई काम नहीं कर रहा है। उन लोगों ने महिला के साथ ही अपने भाई की भी जमकर पिटाई की। इस दौरान वहां पर मौजूद लोग मोबाइल में वीडियो बनाने लगे।

घटना पर मौजूद किसी सबसे द्वारा फोन करके पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर लेकर पहुंची। थाने पर दोनों पक्षों से पूछताछ की गई, उसके बाद सभी को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया।

सरेराह उम्रदराज महिला और युवक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार द्वारा मीडिया को बताया गया कि घटना कुछ दिन पुराना है। मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था और समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+