यूपी: कब्र से महिला के शव को निकालकर की गई हैवानियत, गायब थे शरीर के कई पार्ट

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, यहां एक महिला के शव को कब्र से बाहर निकाल कर उसका एक हाथ और एक पैर काटा गया है और दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मामला थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव का है। इस घटना का पता उस वक्त लगा जब मृत महिला का पति उसकी कब्र पर अगरबत्ती जलाने गया था।

woman body found outside grave

8 सितंबर को गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला का बीमारी के चलते सुबह 6 बजे निधन हो गया था। महिला के शव को गांव के पास बने कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। महिला की मौत के बाद से ही हर रोज उसका पति अपनी पत्नी की कब्र पर अगरबत्ती जलाने के लिए जाया करता था। शुक्रवार रात भी महिला का पति कब्र पर अगरबत्ती लगने लगा। उस समय तक कब्र सुरक्षित थी। लेकिन शनिवार सुबह जब पति अगरबत्ती लगाने पहुंचा तो कब्र से महिला का शव गायब था।

woman body found outside grave

बदहवास हालत में महिला का पति गांव की ओर भागा और गांववालों को सारी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंचे और शव की तलाश की गई। महिला का शव कब्र से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में मिला। मृतका महिला का दाहिना पैर और बाए हाथ गायब था। अनुमान तो ये भी है कि तांत्रिक क्रिया के लिए शव निकाला गया होगा। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+