VIDEO: रात में तेज विस्फोट से भरभराकर गिरा जलता हुआ मकान, एक की मौत

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पिलखुवा के जटपुरा में लोगों को रात के समय एक तेज विस्फोट की आवाज सुनाई दी, विस्फोट इतना तेज हुआ कि आस-पास के लोगो मे हड़कंप मच गया और मौके पर जाकर देखा तो एक मकान भरभराकर गिर चुका था और उसमें विस्पोट से आग लग रही थी।

Explosion in house and caught fire

लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने देखा तो भरभराकर गिरे मकान के मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया। मलबे में और लोगों को तलाशा गया लेकिन और कोई शख्स नजर नहीं आया।

बचाव कार्य काफी समय तक चला। बताया जा रहा है कि इस मकान में करीब 8-9 महीने से पटाखे बनाने का कार्य चल रहा था और आज भी पटाखे बनाये जा रहे थे और रात के समय एक जोर का विस्फोट हुआ तो पिलखुवा क्षेत्र में इसकी आवाज गूंज उठी। लोग घरों से बाहर निकल कर आ गए और जाकर देखा तो खेत के पास बना मकान भरभराकर ध्वस्त हो चुका था और लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मलबे में देखा तो दो लोग दबे हुए थे जिनको बाहर निकाला गया जिसमें एक युवक की मौत हो चुकी थी तो दूसरा युवक गंभीर घायल हुआ था जिसको अस्पताल में भेजा गया। विस्फोट होने से रखे पटाखों में आग लग गई। पुलिस ने मलबे में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, आग बुझा दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+