'जिम करूंगा लेकिन पैसे नहीं दूंगा', लाठी-तमंचा लेकर घुसे युवकों का कहर, देखिए वीडियो
Hapur news, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक जिम में मंगलवार शाम घुसे कुछ युवकों ने संचालक के साथ खूब मारपीट की जिसमें वह घायल हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब वायरल हो रही है। मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

दरअसल जिले में गढ़ रोड स्थित मोहल्ला साकेत में मोहित पुत्र अनिल भिवानिया घर के निचले हिस्से में जिम है। अनिल भिवानिया ने बताया कि मंगलवार शाम मोहित जिम पर मौजूद था। तभी मोहल्ले के युवक लाठी-डंडे और तमंचे लेकर जिम में पहुंचे और उसके पुत्र से फ्री में जिम कराने की बात कहने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने मोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख जिम में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पिता अनिल नीचे आए और जैसे तैसे आरोपियों से अपने पुत्र को बचाया। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जोकि वायरल हो रही है। मोहित के पिता अनिल भिवाानिया ने चार ज्ञात और नौ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। देहात थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications