हापुड़ पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल, लाठी-डंडों से लोगों की कर रही पिटाई
Hapur news, हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में गरीब दास आश्रम में दो मई को हुई चोरी के मामले में एक सप्ताह बाद 9 मई को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में पुलिस ने देर रात घरों में दबिश दी थी। पुलिस घरों में घुसी और घर का ताला तोड़कर तोड़फोड़ करते हुए लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था।

इस पूरे मामले में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस बर्बता से लोगों को लाठियों से पीटती नजर आ रही है। साथ ही वीडियो बनाते हुए जब पुलिस ने छत से महिलाओं को देखा तो महिलाओं पर भी जमकर पत्थरबाजी की। यह पूरा वाकया वारयल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो के वारयल होने के बाद से लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है।
वीडियो में महिलाओं की चीख पुकार और पुलिस की कार्रवाई लोगों का दिल दहला रही है। हालांकि इस कार्रवाई में पुलिस भले ही पथराव और सरकारी काम मे बाधा डालने का आरोप लगा रही है लेकिन वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में कही भी दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications