छात्रों के एक गुट ने युवक को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा, देखें सीसीटीवी फुटेज

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में छात्रों के दो गुटों में मामूली बात को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। छात्रों के दो गुटों में लाठी-डंडों से मारपीट की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में कैद घटना से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किसी तरह छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट के युवक को बेरहमी से पीटा है। छात्र को सड़क पर गिरा-गिरा कर डंडों से जमकर पीटा गया। वहीं छात्रों के इस खूनी संघर्ष में कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं।

जमकर चलाए लाठी-डंडे

जमकर चलाए लाठी-डंडे

वहीं पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । दरअसल, ये सीसीटीवी फुटेज 6 जनवरी थाना सिम्भावली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटो में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी डंडे लेकर दर्जनों युवक एकत्र हो गए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। दोनों तरफ से चले लाठी डंडों में कई छात्र घायल भी हुए लेकिन छात्रों का खूनी संघर्ष नहीं रुका।

घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया

घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया

छात्रों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से जमकर हमला बोला। आप भी तस्वीरों में देख सकते हैं कि दबंगों ने छात्र को तो सड़क पर लेटा-लेटाकर लाठी डंडों से जमकर पीटा, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कुछ देर बाद मामला शांत होते ही दोनों पक्ष अपने-अपने घर को चले गए और घायल छात्रों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने पांच छात्रों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने पांच छात्रों को गिरफ्तार किया

वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर कई गंभीर धाराओं में कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है। वहीं जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो पुलिस को इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ जिसके आधार पर पुलिस ने 9 लोगो की पहचान की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+