UP News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, चिल्लाते हुए दौड़े ग्रामीण मंजर देख कांप गई रूह
Hapur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा सोमवार देर रात हुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे 09 पर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास की यह घटना है।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। सात लोगों में 6 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कार हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी।

इस दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक कार से टकरा गया। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर होने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वाहनों के टकराने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए, जो तुरंत ही मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार में फंसे लोग काफी देर तक नहीं निकल सके।
सचिन पुत्र राम किशन निवासी डालू हेड़ा जिला मेरठ की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि कार में उसके साथ अनुपम, अंकित, जीतू, शंकर, संदीप और एक अज्ञात मौजूद थे। सभी लोग गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे वाहनों के पहिए थम गए, इसके अलावा ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। जाम में फंसकर राहगीरों को दिक्कत हुई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को मेरठ के अस्पताल भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
मृतकों की हुई पहचान
. रोहित सैनी (उम्र लगभग 33 वर्ष, जाति सैनी ,ड्राइवर का काम करता था) पुत्र स्वर्गीय रामकिशन सैनी निवासी मकान नंबर 335 ,न्यू विकास नगर, नियर लक्ष्य रत्ना पब्लिक स्कूल ,लोनी, गाजियाबाद।
. अनूप सिंह (उम्र लगभग 38 वर्ष ,जाति गुर्जर, टूर एंड ट्रैवल्स का कार्य करता था) पुत्र करतार सिंह निवासी मकान नंबर 115 ,गली नंबर 2 नवीन कुंज, लोनी, गाजियाबाद।
. संदीप (उम्र लगभग 35 वर्ष ,जाति प्रजापति ,कार वॉशिंग का काम करता था) पुत्र स्वर्गीय रामकिशन निवासी गिरी मार्केट, लोनी गाजियाबाद।
. निक्की जैन (उम्र लगभग 33 वर्ष ,जैन टेल पत्थर का काम) निवासी शिव विहार निकट मेट्रो स्टेशन, लोनी गाजियाबाद।
. राजू जैन (उम्र लगभग 36 वर्ष ,जैन, खिलौने बनाने का काम करता था) निवासी खतौली।
. विपिन सोनी (35 वर्ष, सुनार, कारपेंटर) निवासी न्यू विकास नगर, लोनी गाजियाबाद।












Click it and Unblock the Notifications