यूपी ATS ने पूर्व सैनिक को हापुड़ से किया गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी
हापुड़। यूपी एटीएस ( UP ATS) की मेरठ (Meerut) टीम ने शुक्रवार को हापुड़ (Hapur) से पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को पाकिस्तान (Pakistan) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सौरभ ने देश की आंतरिक गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को भेजी हैं। आईएसआई एजेंट ने सौरभ शर्मा की पत्नी पूजा सिंह के अकाउंट में रकम भेजी थी। एटीएस की टीम जासूस को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।

आरोपी हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना के बिहुनी गांव का रहने वाला है। वह 2013 में सेना में भर्ती हुआ था। सौरभ 2014 में पठानकोट में सिग्नल कोर में तैनात था। एटीएस ने इससे पहले भी पूर्व सैनिक को हिरासत में लिया था, लेकिन उस समय पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने जासूस के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हापुड़ के रहने वाले पूर्व फौजी सौरभ शर्मा को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और अन्य देशों को सौरभ ने सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजी थी। प्रशांत कुमार के मुताबिक, सौरभ की पत्नी के अकाउंट्स में अनस के अकाउंट से रकम आई थी। आरोपी सौरभ एटीएस की 8 दिनों की रिमांड पर है।
बता दें, आरोपी सौरभ शर्मा हापुड़ का ही रहने वाला है। मई 2020 में मेडिकल कारणों की वजह से उसने सेना की नौकरी छोड़ दी थी। इस संबंध में लखनऊ के एटीएस थाने में सौरभ शर्मा के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सौरभ शर्मा से पूछताछ के बाद एटीएस को कुछ अहम सबूत हाथ लगे है।
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications