CM योगी ने कहा- पिछली सरकार के समय गरीब भूख से मरता था, बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी
हापुड़, 28 जनवरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सपा, बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा कि पिछली सरकारों में चेहरा और पैसा देखकर युवाओं को नौकरी मिलती थी, जबकि भाजपा सरकार ने पांच वर्षों में पांच लाख युवाओं को बिना भेदभाव के नौकरियां दीं और 45 लाख गरीबों को मकान दिया। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को मथुरा के हस्तिनापुर और हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में जनसभा को संबोधित किया।

सपा ने अपराधियों को चुनाव में प्रत्याशी बनाया: योगी
सीएम योगी ने गढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेन्द्र सिंह तेवतिया को जिताने की अपील की। भदस्याना गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सचिन गौरव की हत्या को भूली नहीं है, इनके हत्यारों को तत्कालीन समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के मंत्री ने जेल से छुड़वाने के लिए फोन भी किया था। योगी ने कहा कि सपा द्वारा अपराधियों को चुनाव में प्रत्याशी बनाया है, ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने, बेटियों की सुरक्षा, किसानों को सम्मान प्रदान करने एवं दंगाई को जेल पहुंचाने के लिए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताना जरूरी है।
'पिछली सरकार के समय गरीब भूख से मरता था'
सीएम योगी ने कहा, ''पिछली सरकार के समय गरीब भूख से मरता था, किसान कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था, बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी और प्रदेश में अराजकता का वातावरण था तो कोई निवेश करने भी नहीं आता था।'' योगी ने कहा कि पिछली सरकार का वार्षिक बजट प्रदेश का 2 लाख करोड़ का था और हमारी सरकार ने तो 2 लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाल दिए। लागत का डेढ़ गुना एमएसपी किसानों को दिया जा रहा है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अलग से है। ये योजना पहली की सरकार क्यों नहीं देती थी? सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में मेरठ जनपद से गंगा एक्सप्रेस तीन वर्षों में बनकर तैयार होगा और उसके बन जाने से मेरठ, हापुड़ से प्रयागराज पहुंचने में मात्र छह घंटे का समय लगेगा।
'पहले जो जाति के नाम पर वोट मांगते थे, वो आजकल विकास की बात करने लगे हैं'
उधर, बरेली में डोर-डू-डोर कैंपेन के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले जो लोग जाति के नाम पर वोट मांगते थे, वो लोग आजकल विकास की बात करने लगे हैं। ये उनकी इच्छा नहीं बल्कि मजबूरी है। नड्डा ने कहा कि हमारे कुछ विरोधी जेल से पर्चा भर रहे हैं। ये इनकीं पुरानी दोस्ती है। क्या मजबूरी है कि आज उनको इन्होंने प्रत्याशी बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications