हापुड़: छह साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया रेप, खेत में बदहवाश मिली

हापुड़। यूपी के हापुड़ में छह साल की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि पड़ोसी युवक घर के सामने खेल रही बच्ची को बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और उससे रेप किया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची केा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

six year old girl physical attack by neighbour in hapur

रेप के बाद बच्ची को छोड़ फरार हुआ युवक

मामला हाफिजपुर थानाक्षेत्र की है। एक गांव में ग्रामीण की छह साल की बेटी रविवार की शाम घर के सामने खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक दानिश ने बच्ची को बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

रोने की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण

ग्रामीण को जब अपनी बच्ची घर के बाहर नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुन ग्रामीण खेत की तरफ पहुंचे, जहां वह बदहवाश हालत में मिली। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल के बाद उपचार चल रहा है। एसपी यशवीर सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, पुलिस जल्द उसको गिरफ्तार कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+