खेत पर काम रहे किसानों को दिखा कई फिट लंबा अजगर, मची भगदड़

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत पर काम कर रहे किसानों को अचानक एक अजगर नजर आया। नजर पड़ते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। बाद में एक संस्था के कुछ लोगों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया।

python snake found in field in hapur

धान कटाई के दौरान दिखा अजगर

गांव वझीलपुर में कपिल त्यागी के घेर के नजदीक ट्यूबवेल पर धान कटाई का काम चल रहा है। वहां पर मौजूद कपिल त्यागी व काम कर रहे किसानों की अचानक नजर कई फीट लंबे अजगर पड़ी तो सभी देख कर दंग रह गए। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई।

कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया अजगर

सूचना मिलते ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी अपनी टीम के साथ पहुंचे और अजगर को कई घंटे की कठिन मशक्कत के बाद बोरे में बंद कर लिया। थाना देहात क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और थाना पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को अजगर निकलने की सूचना दी। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और वन विभाग की टीम को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+