हापुड़ : हरियाणा से पेशी पर लाए गए कैदी की कचहरी गेट पर गोली मारकर हत्या, सिपाही भी जख्मी

हापुड़, 16 अगस्त: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मंगलवार की सुबह हरियाणा से पेशी पर लाए गए एक कैदी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कचहरी के गेट पर हुई फायरिंग की इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हमले में कैदी की गोली लगने से मौत हो गई है। साथ ही हरियाणा पुलिस का एक सिपाही को गोली लगरने से घायल हो गया। सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हापुड़ एसपी दीपक भूकर ने बताया कि हरियाणा पुलिस एक बंदी को यहां पेशी के लिए लेकर आई थी। पुलिस जब मुजरीम को कोर्ट के गेट पर उतार रही थी कि तभी कुछ बदमाशों ने गोली चलाई। मुजरिम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और जैसे तथ्य सामने आएंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।

Prisoner from Haryana shot dead in hapur

महिला ने इशारे से बुलाया, फिर हमलावरों ने कर दी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा पुलिस कैदी लखन को एक मामले में हापुड़ कचहरी लेकर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि कचहरी गेट के पास ही एक महिला ने इशारे से कैदी को अपने पास बुलाया। इस बीच तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। लखन के सीने में दो गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक सिपाही भी घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

एसपी ने कहा - मामले की जांच की जा रही है

जिला अस्पताल के डॉ. संजय ने बताया, "घायल मृतक अवस्था में हमारे पास आया था जिसके शरीर में बुहत सारी गोलियां लगी थीं। घटना में 2 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं और एक को गोली लगी है।" एसपी दीपक भूकर ने बताया कि हरियाणा पुलिस एक बंदी को यहां पेशी के लिए लेकर आई थी। पुलिस जब मुजरीम को कोर्ट के गेट पर उतार रही थी कि तभी कुछ बदमाशों ने गोली चलाई। मुजरिम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और जैसे तथ्य सामने आएंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+