UP News: गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने निकले थे 3 दोस्त, एक की ऐसे हो गई मौत
Hapur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हापुर में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने निकले तीन दोस्त बाइक से निकले थे। इसी दौरान फ्लाईओवर से अनियंत्रित ट्रक गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो दोस्त घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दो सौ से अधिक छात्रों ने तिरंगा जुलूस निकाला था। इसी में तीन दोस्त भी बाइक से शामिल हुए थे। गन्ने से भरा ट्रक अचानक गिर पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय शाकिर अपने दो दोस्तों आमिर और सोनू के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने एक ही बाइक से सवार होकर निकले थे। अभी वे गांव से बाहर ही निकले थे कि यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत से सभी सदमे में है। गांव में मातम पसरा है।












Click it and Unblock the Notifications