हापुड़: शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग, दूल्हे के चाचा की मौत, 4 लोग घायल
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में बेखौफ बदमाशों ने एक शादी समारोह में पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में बारात में आए 5 लोगों को गोली लग गई। गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत 4 बाराती गोली लगने से घायल हो गए। बच्चे की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उसे गाजियाबाद अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, थाना धौलाना क्षेत्र के गांव उदयरामपुर नगला में रहने वाले विजय की दो बेटियों की बारात फरीदाबाद के सूरजपुर से आई थी। शादी समारोह कार्यक्रम चल रहा था तभी विदाई के समय कुछ नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और बरात में ताबड़तोड़ फायरिंग करना चालू कर दी।
बारात में आए दूल्हे के 50 वर्षीय चाचा सुधीर समेत 4 लोगों को गोली लग गई। सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 बच्चे समेत कुल 4 लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि घायल बच्चे को गंभीर हालत के चलते गाजियाबाद रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications