मुस्लिम भाइयों ने कांवर यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ जमकर किया डांस, देखिए वीडियो

हापुड़। देश में कई राजनीतिक नेता समाज में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को लेकर अपनी रोटियां सेकते रहते हैं तो वहीं समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कांवर लेकर जा रहे भोलेनाथ के श्रद्धालुओं को रोक कर मुस्लिम भाइयों ने उन्हें फल वितरित किए और जमकर डांस किया। वीडियो में देखिए हाथ में फल लेकर, सिर पर टोपी पहने हुए फूलों के साथ जमकर डांस कर रहे और खुशी मना रहे हैं।

muslim brothers dancing in the kanwar yatra

यह ऐसे लोगों के मुंह पर तमाचा है जो आए दिन हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को लेकर राजनीति करते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कितनी मस्ती से मुस्लिम भाई श्रद्धालुओं के साथ नाच रहे हैं। यह वीडियो सिटी कोतवाली क्षेत्र के चड्डी चौकी के पास लगे कैंप का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

कावड़ यात्रा में शामिल हुआ मुस्लिम भाई

वहीं यूपी का फर्रुखाबाद में के रहने वाले जीशान अहमद लगातार तीन सालों से बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाने जाते हैं। जीशान का कहना है कि भारत वर्ष में सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। मुझे भोलेनाथ पर जल चढ़ाने से मन को शांति मिलती है, मेरा सभी लोगों से यही कहना है कि आपस में सभी लोग प्रेम पूर्वक रहें। आपस मे झगड़ा नही करना चाहिए, क्योंकि हम सभी ऊपरवाले की संतान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+