हापुड़: ट्रेन में दो के कपड़े उतारकर यात्रियों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Hapur News, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दो मोबाइल चोरों को ट्रेन में चोरी करते यात्रियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। यात्रियों ने चोरों के कपड़े उतारकर उन्हें नंगा कर जमकर पीटा। बता दें कि ट्रेन के अंदर चोरी की पिटाई का वीडियो वहां खड़े किसी शख्स ने बना लिया और वायरल कर दिया।

Mobile thief beaten by train passengers in Hapur

मामला हापुड़ जिले का है। यहां गजरौला की तरफ से मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली जा रही थी। मसूरी एक्सप्रेस हापुड़ स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने दो चोरों को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। चोरों के पकड़े जाने पर यात्रियों ने उनके कपड़े उतारकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों चोर यात्रियों से रहम की भींख मांगते रहे लेकिन यात्री पुलिस के पहुंचने तक उनकी पिटाई करते रहे। बता दें कि ट्रेन के अंदर चोरी की पिटाई का वीडियो वहां खड़े किसी शख्स ने बना लिया और वायरल कर दिया।

हंगामा और चोरी की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनों चोरो को पकड़ लिया। चोरों ने जीआरपी पुलिस को बताया कि ट्रेन में उन्हें एक युवक 500 रुपये में मोबाइल बेच कर चला गया। हमें नहीं पता कि वह शख्स कौन था, उस युवक ने हमसे कहा कि मुझे 500 रुपये की जरूरत है। मुझे 500 दे दो और मोबाइल ले लो तो हमने 500 दे दिए और मोबाइल फोन ले लिया। जिसके बाद कुछ यात्री आए और हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामला की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+