हापुड़ : गन्ने के खेत में पड़ा मिला युवक और युवती का शव, 1 दिसंबर से थे लापता
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में थाना धौलाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में युवक और किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का कहना है कि ये दोनों मृतक 1 दिसंबर से लापता थे और किशोरी के परिजनों ने 3 दिसंबर को थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर पुलिस से परिजन कई बार मिल चुके थे लेकिन समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और शनिवार को दोनों का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इस बात की जब पुलिस को जानकारी मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि थाना धौलाना क्षेत्र के गांव कंदोला में युवक निक्की उर्फ लाखन व किशोरी 1 दिसंबर के बाद से ही अपने घर से लापता थे। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने युवक के परिवार से बात भी की थी लेकिन उन्होंने नहीं सुना तो किशोरी के परिजनों ने किशोरी की लापता की रिपोर्ट धौलाना थाने में दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस से कई बार मुलाकात की।

शनिवार की सुबह जब सूचना मिली कि युवक और किशोरी का शव खेत में पड़ा है तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का ये भी आरोप है कि इन दोनों को युवक के परिजनों ने मारा है तो वहीं एसपी हापुड़ संकल्प शर्मा का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और मामले में जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications