Love Affair: रोज बस से सफर करती थी युवती, चालक को हुआ प्यार, शीशा तोड़ा, कलाई काटी और भर दी मांग

Love Affair: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हापुड़ जनपद में एक बस चालक ने बस का शीशा तोड़कर उससे अपनी कलाई काट ली। कलाई काटने के बाद उसने बस से सफर करने वाली एक युवती की अपने खून से मांग भर दिया।

बस चालक की इस हरकत से वहां अफरा तफरी मच गई। मौजूद लोग तत्काल चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। वहीं युवती द्वारा बताया गया कि वह नोएडा में नौकरी करती है और प्रतिदिन बस से आती जाती है।

love-affair-bus-driver-fell-in-love-with-a-girl-filled-her-demand

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बस चालक से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बस से उतरते समय दिया घटना अंजाम
बताया जा रहा है कि हापुड़ की रहने वाली एक युवती नोएडा में नौकरी करने के लिए एक साल से प्रतिदिन बस से आती जाती है। बताया जा रहा है कि बस से आते-जाते समय बस चालक को युवती से एक तरफा प्यार हो गया।

बस चालक द्वारा प्यार का इजहार भी किया गया था और वह उससे शादी करने की बात भी किया था। किसी भी चीज होती बस से सफर कर रही थी। बीती रात्रि में बस से सफर करने के दौरान वह मोमोज लेने के लिए बस को रोक कर उतरी।

इसी दौरान बस रुकने के बाद बस चालक गेट पर आ गया और बस का शीशा तोड़ने के बाद उसी शीशे से अपनी कलाई काट लिया। कलाई काटने के बाद जब खून बहने लगा तो इस खून से उसने युवती की मांग भर दी।

देखें Video-

बस चालक द्वारा ऐसी हरकत किए जाने के दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल इस मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+