जीन्स की फैक्ट्री के टैंक में 4 मजदूर सफाई करने घुसे, गैस से घुट गया दम, एक ही बच पाया जिंदा
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित जीन्स की फैक्ट्री में तीन मजदूरों की मौत हो गई। चौथे मजदूर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा तब हुआ जब GS दास फैक्ट्री के टैंक में 4 मजदूर सफाई करने घुसे। टैंक में मौजूद गैस की वजह से उनका दम घुट गया। कुछ ही देर में तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मजदूर बेहोश हो गया।

तीनों मजदूरों के शव को बाहर निकाला गया, वहीं एक बेहोश मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीनों मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रवि दुबे नाम के मजदूर ने बताया कि यहां टेक्सटाइल एरिये में बनी जीएस दास फैक्ट्री है। उन तीनों मजदूरों की टैंक में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। काफी देर तक तीनों मजदूर टैंक से बाहर नहीं निकले तो एक अन्य मजदूर भी टैंक में घुस गया और वो भी गैस के कारण बेहोश हो गया। किसी तरह दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications