जयंत ने कांग्रेस को दिया झटका, हापुड़ से चार बार विधायक रहे गजराज सिंह ने थामा नल

हापुड़, 13 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही यूपी की राजनीति गरमा गई है। तो वहीं, नेताओं के दलबदल का दौर अभी जारी है। भाजपा के बाद कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। तो वहीं, अब हापुड़ जिले से चार बार के विधायक रहे गजराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। पार्टी छोड़ने के बाद वो आज (13 जनवरी) राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) में शामिल हो गए है।

Recommended Video

    UP Election 2022: Congress को बड़ा झटका | Gajraj Singh Join RLD | Priyanka Gandhi | वनइंडिया हिंदी
    RLD chief Jayant Singh welcomes senior leader and four-time MLA from Hapur Gajraj Singh into his party

    दरअसल, कांग्रेस के चार बार के विधायक गजराज सिंह आज दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद जयंत चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस बात की जानकारी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, गजराज सिंह हापुड़ विधानसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी हो सकते हैं।

    गजराज सिंह वर्ष 1985, 1989, 1993 और 2012 में कांग्रेस के टिकट पर हापुड़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। अब तक यह करीब सात चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं। यही कारण है कि पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में इनका नाम शामिल है। साल 2017 में भी गजराज सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में इनकी हार हुई थी। पार्टी सूत्र बताते हैं कि यदि गजराज सिंह को हापुड़ से टिकट मिलता है तो फिर गठबंधन के प्रत्याशी को कांग्रेस समर्थन कर सकती है।

    इसके लिए गजराज सिंह स्वयं दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी मिले हैं। क्योंकि बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी ने 100 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें जनपद की गढ़मुक्तेश्वर सीट से आभा चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सूची में हापुड़ विधानसभा का नाम भी शामिल होना था। हालांकि, गजराज सिंह के अलावा कांग्रेस के किसी और कार्यकर्ता के रालोद में शामिल होने की कोई संभावना अभी नहीं जताई गई है। लेकिन जयंत चौधरी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता गजराज सिंह के साथ थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+