हापुड़ में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

हापुड़, 15 जुलाई: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गुरुवार को बुजुर्ग दंपति की हत्या से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर पड़े हुए मिले हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

husband wife murdered in hapur

घर के अंदर पड़े मिले पति पत्नी के शव

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कोटला का है। जानकारी के मुताबिक, 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति फैसल और फय्याजी मकान में अकेले रहते थे। फैसल के घर में ही छोटी सी किराना की दुकान थी, जिससे वह अपना घर चलाते थे। गुरुवार की सुबह दोनों की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर में ही खून से लथपथ हालत में मिले। पति-पत्नी की हत्या की सूचना मिलने ही इलाके में सनसनी फैल गई। दंपत्ति के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी ने कहा- जल्द होगा घटना का खुलासा

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपत्ति के बेटे उनके घर से कुछ दूरी पर रहते हैं। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। घटना के संबंध में एसपी नीरज जादौन ने बताया कि गुरुवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के कोटला में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया और डॉग स्क्वायड़ की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+