हापुड़ में डबल मर्डर, बिजली विभाग के रिटायर्ड जेई और पत्नी को मारी गोली
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बिजली विभाग के रिटायर्ड जेई और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। डबल मर्डर की वारदात गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अल्लाबख्शपुर गांव में हुई।

जानकारी के मुताबिक, हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली के अल्लाहबख्पुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग वीके गर्ग अपनी पत्नी के साथ रहते थे। बता दें कि वीके गर्ग बिजली विभाग में जेई पद से रिटायर्ड हो चुके है। गांव में रहकर मैरिज ब्यूरो चलाते थे। शुक्रवार की देर रात दंपति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
लेकिन पुलिस का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। क्षेत्र में हुए डबल मर्डर से जहां पूरे गांव में दहशत का माहौल है तो वही स्थानीय लोग भी अलग-अलग तरह की चर्चा कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी इस घटना का खुलासा पुलिस कितनी जल्दी करती है और जो भी इसके गुनहगार है उन्हें कब तक सलाखों के पीछे भेजती है।












Click it and Unblock the Notifications