Hapur : अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, गाजियाबाद से लौटते वक्त हुए हादसे में 4 की दर्दनाक मौत

Hapur Car Accident : बुधवार की देर रात एक गाड़ी तालाब में गिर गई। बताया जा रहा है कि गाडी में सवार 4 युवकों की तालाब में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। बीती रात चारों गाड़ी में सवार होकर गाजियाबाद से ही वापस लौट रहे थे।

Hapur uncontrolled car fell into a pond 4 died on the spot while returning from Ghaziabad

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है जिसमे बुधवार की देर रात एक गाड़ी तालाब में गिर गई। बताया जा रहा है कि गाडी में सवार 4 युवकों की तालाब में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार चरों युवक गाजियाबाद के एक फार्महाउस में पार्किंग की ठेकेदारी का काम करते थे और बीती रात चारों गाड़ी में सवार होकर गाजियाबाद से ही वापस लौट रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी जिससे चारों कार में ही फसे रह गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की सहायता से शवों को बाहर निकाला।

Hapur uncontrolled car fell into a pond 4 died on the spot while returning from Ghaziabad

तालाब में गिरी कार, 4 की मौके पर मौत
बता दें कि जनपद हापुड़ में थाना धौलाना क्षेत्र के गांव समाना के पास बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक गाड़ी तालाब में गिर गई। मृतकों की पहचान बुलंदशहर निवासी अरुण, धौलाना के गांव समाना निवासी शौकीन, राहुल व हारुण के रूप में हुई है। यह सभी गाजियाबाद के एक फार्महाउस में पार्किंग की ठेकेदारी का काम करते थे। आपको बता दें कि चारों गाड़ी में सवार होकर गाजियाबाद से वापस लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी गांव समाना के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। जिसमें कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से गाड़ी व मृतकों के शवों को बाहर निकाला। इस बीच मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इखट्टा हो गए। परिवार में शोक की लहर है।

Hapur uncontrolled car fell into a pond 4 died on the spot while returning from Ghaziabad

Recommended Video

    हापुड़: तालाब में गिरकर 2 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    पानी के प्रेशर की वजह से नहीं खुल पाते हैं दरवाजे
    मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर गोताखोरों की सहायता से शवों को बाहर निकाला। इसी बीच पुलिस ने कार को भी बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पानी में गाडी के दरवाजे पानी के प्रेशर की वजह से नहीं खुल पाते हैं। जिस कारण गाडी से बाहर निकल पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में अगर किसी को तैरना आता भी है तो वह कार से बाहर नहीं निकल पाता है। यह एक बेहद ही दुखद घटना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+