Hapur News: 'नागिन ले रही बदला', चुन-चुन कर लोगों को डस रही, मेरठ के एक्सपर्ट सपेरों के भी छूटे पसीने
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में पिछले पांच दिनों से एक नागिन का आतंक देखने को मिल रहा है। गांव वालों में चर्चा है कि नागिन अपना बदला ले रही है। नागिन के डसने के चलते अब एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।
Recommended Video
इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी नागिन ने डंस लिया। ग्रामीण पिछले 5 दिनों से चैन की नींद नहीं सो पाए हैं। इधर, वन विभाग और पुलिस की काफी कोशिशों के बाद भी नागिन को नहीं पकड़ा जा सका। मेरठ से एक्सपर्ट सपेरों को बुलाया गया, लेकिन उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को नए सिरे से नागिन की तलाश शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही नागिन पकड़ ली जाएगी और ग्रामीणों को भय से मुक्ति मिल जाएगी। इस मामले को लेकर आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
अब लिए जान लेते हैं क्या है पूरी घटना?
दरअसल, यह पूरा मामला हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ इलाके के सुंदरपुर गांव का है। पिछले दिनों गांव की रहने वाली एक महिला और उसके दो बच्चों को सांप ने डस लिया था। सांप के काटने के चलते तीनों की मौत हो गई थी।
मौत के बाद गांव के लोग काफी परेशान हो गए। इसी बीच सांप ने दो अन्य लोगों को भी डस लिया। लगातार कई लोगों को निशाना बनाने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के लोगों का कहना है कि नाग नागिन के जोड़े के साथ कुछ गलत हुआ है।
यही कारण है कि नागिन अब इंतकाम ले रही है और लोगों को चुन-चुन कर डस रही है। ग्रामीणों में नागिन का भय इस कदर व्याप्त हुआ कि पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने काफी खोजबीन किया लेकिन नागिन नहीं मिली। उसके बाद मेरठ से सांप पकड़ने वाले सपेरे को बुलाया गया।
एक्सपर्ट सपेरों के भी छोटे पसीने
पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में मेरठ के एक्सपर्ट सपेरे ने बीन बजा कर नागिन को पकड़ने का प्रयास किया। काफी देर तक वह तंत्र मंत्र का इस्तेमाल करते हुए नागिन को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भी सफल नहीं हो पाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
नागिन के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। गांव के कई लोगों ने अपने बच्चों को अपने रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है, वहीं गांव में रहने वाले सभी लोग अपने बच्चों के साथ एक कमरे में एकसाथ सो रहे हैं। अब देखना होगा कि गुरुवार को नागिन को वन विभाग की टीम पकड़ पाती है या फिर गुरुवार को भी नागिन उनकी पकड़ से बाहर रहती है।












Click it and Unblock the Notifications