हापुड़: IS के मॉड्यूल से जुड़े होने के शक में जामा मस्जिद के मौलाना साकिब गिरफ्तार
Hapur News हापुड़। आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम से जुड़े होने की आशंका के चलते बुधवार को नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व यूपी एटीएस ने सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर में भी छापा मारा है। इस दौरान टीम ने यहां की जामा मस्जिद के एक मौलान साकिब को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल टैबलेट, पासपोर्ट और अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम सुबह हापुड़ पहुंची और लोकल पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद लोकल पुलिस को साथ लेकर एनआईए की टीम ने सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित जामा मस्जिद के मौलान साकिब को भी गिरफ्तार कर लिया। साकिब के पास से एक मोबाइल टैबलेट, पासपोर्ट और अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। बता दें कि जब इस बारे में एसपी सिटी श्लोक कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें एनआईए की टीम के आने की जानकारी नहीं है।
हापुड़ में पहले भी सामने आया है आतंकी कनेक्शन
हापुड़ जिले का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आतंकी कनेक्शन सामने आ चुके है। अप्रैल 2001 में यहां से पाकिस्तान से होकर आए अक युवक को गिरफ्तार किया गया था। जबकि एक साल बाद 2002 में यहां से लश्कर-ए-तैयबा के 4 आंतकियों को भी पकड़ा गया था।












Click it and Unblock the Notifications