हापुड़: 6 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में छह साल की मासूम के किडनैपिंग और रेप मामले का आरोपी दलपत आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी दलपत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर ले जाते वक्त दलपत ने पिस्टल छीनने की कोशिश की जिसमें जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। बता दें, पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी करते हुए उसपर 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। इसके बाद गुरुवार को अमरोहा में गंगा नदी के किनारे एक सुसाइड नोट और दलपत का आईडी प्रूफ मिला था। इसमें लिखा था कि एनकाउंटर के डर से सुसाइड करने जा रहा हूं।

hapur 6 year old girl kidnapping and physical attack case accused arrested

जंगल में बेहोशी की हालत में मिली थी बच्ची

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में बाइक सवार युवक ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को किडनैप कर लिया था। अगले दिन सुबह करीब 3 किलोमीटर दूर बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी। परिजनों ने तुरंत मासूम को हापुड़ के जिला अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां मेडिकल जांच में उससे रेप की पुष्टि हुई। मासूम बच्ची की मेरठ मेडिकल कॉलेज में तीन सर्जरी हुई हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें हैं। पीठ पर भी कई चोट हैं। फिलहाल बच्ची का इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पुलिस ने दलपत की फोटो जारी कर रखा था 50 हजार का इनाम

इस मामले में पुलिस ने आरोपी दलपत का पोस्टर जारी किया था। दलपत सिंह की सूचना देने वाले को 50 हजार का नकद इनाम की भी घोषणा की गई थी। पुलिस द्वारा जारी पोस्टर में लिखा गया था, यह व्यक्ति दलपत पुत्र रोहताश, निवासी ग्राम महमूदपुर सुल्तानठेर, थाना गजरौला, जिला अमरोहा का है। जो कोई भी इसके बारे में सूचना देगा उसे नकद 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+