गाजियाबाद के युवक की हापुड़ में गला रेतकर हत्या, कार में पड़ा मिला शव
हापुड़। उत्तर प्रदेश में अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के हापुड़ जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र के औरंगाबाद माधवपुर क्षेत्र का है, जहां बेखोफ बदमाशों ने एक युवक की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को कार में छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। युवक गाजियाबाद का रहने वाला था। बता दें, गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी को बदमाशों ने छेड़खानी का विरोध करने पर गोली मार दी थी। विक्रम की बुधवार को मौत हो गई।

गला रेतकर की गई हत्या
मामला थाना सिंभावली क्षेत्र के औरंगाबाद माधवपुर गांव का है, जहां एसेंट कार में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर हत्यारे मौके से फरार हो गए हैं। कहीं ना कहीं गढ़ सिंभावली थाना क्षेत्र की जगह भी शवो का डंपिंग ग्राउंड बनता जा रही है। मृतक युवक ऋषभ तोमर के पास से मिली आईडी के आधार पर मृतक की पहचान गाजियाबाद जनपद के भोपुरा के रहने वाले के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस जल्द खुलासे का कर रही दावा
युवक की हत्या किसी चीज से गला रेतकर की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी हापुड़ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संभवता युवक के साथ में इनके कुछ परिचित लोग मौजूद थे जिनसे किसी बात को लेकर इनका कोई विवाद हुआ होगा और इनकी हत्या कर व लोग मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और हमारी टीम कई बिंदुओं पर काम कर रही है इस घटना का जल्दी अनावरण कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications